शिक्षा विकास हेतु प्राइमरी शिक्षा से उच्च शिक्षा व्यवस्था हेतु स्कूल कॉलेज डिग्री कॉलेज की स्थापना करना तथा निशुल्क दूरस्थ शिक्षा तकनीकी व्यवसाय औद्योगिक एवं कृषि शिक्षा संस्थानों की स्थापना करना व उनका विधिवत संचालन कर युवक-युवतियों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना।
2. निशुल्क चिकित्सालय, अनाथालय, मूक बधिर विद्यालय, ब्लाइंड स्कूल छात्रावास, व्यायामशाला,गौशाला, विधवा आश्रम, वृद्धाश्रम, शिशु पालन ग्रह, बालवाड़ी, बाल सुधार ग्रह, आंगनवाड़ी, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए शॉर्ट स्टे होम की स्थापना व संचालन एवं प्रबंध कार्य नियम अनुसार संपादित करना।
3. समाज के मूक बधिर, विकलांगों, नेत्रहीनों, विधवाओं, वृद्धों तथा निराश्रित ओ बेरोजगारों अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ी जातियों/अन्य जातियों एवं समाज के शोषित वर्ग के कल्याण का कार्य करना।
4. महिलाओं को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता प्रदान करने हेतु महिला स्वयं सहायता समूह का गठन करना व उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना व लघु उद्योगों का संचालन करना समस्त प्रकार की छोटी-छोटी वस्तुओं का निर्माण करना उनका वितरण करना।
5. समाज के मानवीय मूल्यों को बनाए रखने के लिए जागरूकता शिविर और सेमिनार एवं गोष्ठियों का आयोजन करना एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना।
6. संस्था के कार्य क्षेत्र में गरीबों तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के उत्थान हेतु केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन करना गरीब लड़के लड़कियों की शादी विवाह में सहयोग करना
7. समाज के मूकबधिर दृष्टिहीन अपंग एवं अन्य तरह से विकलांग लोगों की सार्वभौमिक आत्मनिर्भरता हेतु मुख्य कार्य योजना बनाना एवं उसका विविध संचालन करना
8. धार्मिक एवं सामाजिक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से पिछड़े लोगों में आत्मनिर्भरता हेतु वैज्ञानिक एवं भौतिक तथ्यों पर आधारित नई चेतना का सृजन करना
9. शिक्षित, अशिक्षित एवं तकनीकी प्रशिक्षित बेरोजगार पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए रोजगार पर कार्य योजनाएं तैयार करना एवं उन्हें संचालित करना
10. कार्य क्षेत्र के विकलांग महिलाओं को साक्षर बनाने एवं राष्ट्र मिशन के कार्यक्रमों का संचालन करना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग महिला कल्याण निगम महिला आयोग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को संचालित करना।
11. ग्रामीण एवं शहरी संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम का संचालन करना सरकार की सुलभ शौचालय निर्माण योजना के कार्यक्रमों का संचालन करना भूतल परिवहन मंत्रालय के कार्यक्रमों को चलाना।
12. राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं निकायों व्यक्ति आदि से आर्थिक सहयोग अनुदान प्राप्त करना और खिलाड़ियों का भविष्य निर्माण करना।
13. समाज उत्थान व सामाजिक समस्याओं व कुरीतियों को दूर करने तथा जनजागृति लाने हेतु धर्मार्थ पत्रिकाओं का निशुल्क प्रकाशन कर सामाजिक जनचेतना जागृत करना।
13. निर्धन असहाय व साधन हीन परिवारों की कन्याओं के लिए दहेज में शादी समारोह का आयोजन करना तथा संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सांसद निधि विधायक निधि का सहयोग लेना।
14. आवश्यकतानुसार सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना हेतु कार्यक्रम चलाना एवं उत्तमता के आधार पर पुरस्कृत किए जाने का कार्यक्रम चलाना। उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एफसीआर से सहायता लेना।
15. राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव शिविरों का आयोजन करना, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना व कराना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं महापुरुषों के चरित्र आदि का ज्ञान कराना तथा इसके लिए सतत प्रयत्नशील रहने का प्रयास करना नुक्कड़ नाटक, गोष्ठियों, संगोष्ठी का आयोजन कर समाज को जागरूक करना एवं हेतु कार्य करना तथा मद्य निषेध संबंधी कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना एवं नशा मुक्ति केंद्र का संचालन एवं प्रबंध कार्य नियमानुसार संपादित व संचालित करना।
16. प्रौढ़ शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा,कंप्यूटर शिक्षा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक शिक्षा,टाइप शॉर्टहैंड शिक्षा दिलाने की व्यवस्था करना तथा लोगों को कंप्यूटरीकृत शिक्षण द्वारा प्रशिक्षित करना।
17. गरीब जनता को निशुल्क कानूनी सलाह सहायता उपलब्ध कराना।
18. दहेज रहित विवाह को प्रोत्साहन देना तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों को बंद करने हेतु सामाजिक कार्यक्रम चलाना। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए ग्रामीणों एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यक्रम चलाना एवं जागृति पैदा करना
19. संस्था के कार्य क्षेत्र में सक्षम अधिकारियों सक्षम विभागों की अनुमति से एफीलेशन प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज फार्मेसी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करना एवं उनका संचालन करना रोजगार परक एवं व्यवसायिक शिक्षा देना b.Ed m.Ed की व्यवस्था करना।
20. गौ सेवा गौ संरक्षण गौशाला केंद्रों की स्थापना करना व्यायामशाला योगेंद्रों की स्थापना करना एवं उनका संचालन करना
21. वृक्षारोपण करना करवाना तथा रक्तदान कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप अंधर्माणिक एवं निशुल्क चिकित्सालय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गरीब एवं आम जनता के लाभार्थी हेतु चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन करना।
22. केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चलाना सर्दी में अलाव जलवाना, भोजन वस्त्र कंबल लोई का वितरण करना, गर्मी में पौशाला खुदवाने तथा बाल श्रम उन्मूलन को रोकने का प्रयास करना तथा बाल शोषण को रोकने हेतु उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना।
23. प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य करना तथा ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण से होने वाली हानियों के रोकथाम हेतु कार्य करना, वृक्षारोपण कराना तथा उस का प्रबंध कार्य नियम अनुसार संपादित करना, मानवता जीव-जंतुओं पर वायु प्रदूषण से होने वाली हानियों के उपाय के लिए ठोस कदम उठाना इस हेतु विभिन्न विभागों से योजनाओं कार्यक्रमों को लेना उसका प्रबंध कार्य नियमानुसार संपादित करना एवं संचालन करना।
24. देवी आपदाओं जैसे बाढ़ सूखा व आकस्मिक दुर्घटना में प्रभावित जनमानस का हरसंभव सहयोग करना।